छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 259 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बलौदाबाजार, 07 जुलाई 2025/sns/- जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 7 जुलाई 2025 तक 259 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील सुहेला में 307.4 एवं सबसे कम वर्षा कसडोल तहसील में 190 मिलीमीटर हुई है।

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील टुण्डरा 288.5 मिमी, बलौदाबाजार 271.2 मिमी, पलारी 258.1 मिमी, सिमगा 257.6 मिमी, भाटापारा 253.6 मिमी, लवन 252.6 मिमी एवं सोनाखान में 252.1 मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 2331.1 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 259 मिमी है। 7 जुलाई 2025 को 513.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 57 मि.मी.है। जिले के तहसीलवार में बलौदाबाजार 94 मिमी, सिमगा 73.6 मिमी, पलारी 68.6 मिमी, सुहेला 58.5 मिमी, भाटापारा 57.6 मिमी, लवन 46.7 मिमी, सोनाखान 45.3 मिमी, टुण्डरा 36.5 मिमी एवं कसडोल 32.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *