कवर्धा, 04 जुलाई 2025/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ इन्द्रावती भवन अटल नवा रायपुर द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए आनलाईन आ.टी.ई.पोर्टल के माध्यम प्रवेश की कार्यवाही के संबंध में समय-सारणी जारी की गई है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन, भर्ती की कार्यवाही की जानी है। जिले के नवीन स्कूल का पंजीयन, नोडल प्राचार्यां द्वारा नोडल क्षेत्र के प्रत्येक अशासकीय विद्यालयों के दर्ज संख्या प्रविष्टि एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन व सीटां का वास्तविक प्रकटीकरण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया अन्तर्गत छात्र पंजीयन (आवेदन), 01 जुलाई 2025 से 12 जुलाई 2025 निर्धारित है। वही नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जॉच एवं आवेदक को त्रृटि सुधार हेतु अवगत कराने संबंधी कार्य 02 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 सुनिश्चित है। लॉटरी एवं आबंटन 22 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक तथा स्कूल दाखिला की प्रक्रिया 25 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम पंथी नृत्य में घरघोड़ा एवं राऊत नाचा में पुसौर रहे प्रथम विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम
रायगढ़, 18 दिसम्बर 2025/sns/- जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में उत्साह और उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में घरघोड़ा एवं पुसौर के प्रतिभागियों की धूम रही। घरघोड़ा के प्रतिभागियों ने जहां छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकनृत्य पंथी नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पुसौर के प्रतिभागियों […]
अपर कलेक्टर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा मतदाताओं को समझाया एसआईआर का महत्व
बिलासपुर, 14 नवम्बर 2025/sns/- अपर कलेक्टर श्री एस.एस. दुबे एवं सकरी के नायब तहसीलदार श्री विभोर यादव ने सकरी तहसील के ग्राम खजुरी नवागांव और बिनोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जायजा लिया और बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बीएलओ के साथ मिलकर कुछ मतदाताओं […]
कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन पर बंधक बनाए गए श्रमिकों को सकुशल लौटाया गया अपने घर
जांजगीर-चांपा, 29 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम मेकरी, थाना-पामगढ़ के श्री राजेश सूर्यवंशी सहित 6 लोगो को बंधन से मुक्त कराकर सुरक्षित वापस उनके गृहग्राम भेजा। श्रम पदाधिकारी ने बताया ग्राम मेकरी निवासी श्रीमती प्रभा सूर्यवंशी ने 25 सितम्बर को आवेदन कर बताया था […]

