कवर्धा, 04 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के अधीन संचालित विभिन्न आईटीआई में प्रवेश (सत्र् 2025-26 छः माही एवं एकवर्षीय व्यवसाय के लिए एवं सत्र 2025-27 द्विवर्षीय व्यवसाय के लिए) सीट अलॉटमेंट हो गया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर सीट चेक कर सकते है। सीट अलॉटमेंट होने की स्थिति में सीट कन्फर्म कर प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर एवं सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित आईटीआई में निर्धारित तिथियों प्रथम चरण 03 जुलाई 2025 से 06 जुलाई 22025 एवं द्वितीय चरण 11 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
पेंशनरों को बड़ी राहत रायगढ़ में पेंशन निराकरण एवं वेतन निर्धारण शिविर, 63 प्रकरणों का त्वरित समाधान कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं जिला प्रशासन की प्रभावी पहल
रायगढ़, 28 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय तथा जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभा कक्ष में पेंशन निराकरण एवं वेतन निर्धारण संबंधी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों एवं कर्मचारियों के […]
शासन को नई दिशा-बस्तर संभाग में आईगॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन डिजिटल प्रशासन एवं सुशासन की ओर तेज कदम
जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/sns/- राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11रू30 बजे कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण […]
जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक आज
कोरबा, 05 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक 06 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।

