कवर्धा, 04 जुलाई 2025/sns/- सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के नागरिकों को न्यौता दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि “प्रिय नागरिकगण, जैसा कि आपको विदित ही है कि सावन माह के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्ष कवर्धा शहर के प्रसिद्ध बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव शिव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के समस्त नागरिकों द्वारा भाग लिया जाता है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। आप समस्त प्रिय नागरिकगणों से अपील है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
संबंधित खबरें
जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायतों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का किया औचक निरीक्षण
मुंगेली, 14 फरवरी 2026/sns/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिले की तीनों जनपद पंचायतों में संचालित आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मुंगेली में 29, जनपद पंचायत लोरमी में 22 तथा जनपद पंचायत पथरिया में 25 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस […]
ग्राम मुरमुंदा में आयोजित हुआ विशेष शिविर- नये 116 आवेदन हुए प्राप्त 40 का हुआ निराकरण
दुर्ग, 30 जुलाई 2025/sns/- सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत धमधा विकासखण्ड के ग्राम मुरमुंदा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में क्लस्टर स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही नए आवेदन भी प्राप्त हुए। इस दौरान […]
संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में अंतर-कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन
कवर्धा, 14 नवंबर 2025/sns/- संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कवर्धा में 10 नवम्बर 2025 से आयोजित अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन आज उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए कुल 9 व्यक्तिगत तथा 6 सामूहिक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, खेलभावना […]


