सुकमा, 02 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाईजरों को 03 जुलाई से 05 जुलाई 2025 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में कोंटा और सुकमा तहसील के बीएलओ एवं सुपरवाईजरों का प्रशिक्षण 03 जुलाई को, दोरनापाल और छिंदगढ़ तहसील का 04 जुलाई को, तोंगपाल और गादीरास तहसील का 05 जुलाई 2025 को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रातः 09.45 से 5.30 तक स्वामी विवेकानंद पुराना कलेक्टोरेट परिसर सुकमा में दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
माॅडल काॅलेज में छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर हुई सेमीनार
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रजत जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, जगदलपुर में 15 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।सेमिनार का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र […]
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडीस्वस्थ एवं खुशहाल परिवार-पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार
रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 4 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है। पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना, गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित करना तथा नसबंदी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना है। […]
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की धान खरीदी प्रगति की समीक्षाअवैध धान पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने एवं प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध धान की खरीदी और परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की […]

