जगदलपुर, 01 जुलाई 2025/sns/- निदेशक कांगेर राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा हेतु तत्काल प्रभाव से आगामी 30 सितम्बर 2025 तक कांगेर राष्ट्रीय उद्यान के अन्तर्गत आने वाले कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा और अन्य सभी गुफाएं आगामी आदेश तक पर्यटन प्रयोजन हेतु बंद रहेंगी। उक्त अवधि में इन सभी गुफा स्थलों में प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा।
संबंधित खबरें
नगर पंचायत दोरनापाल निविदा मामले की वस्तुस्थित की जानकारी
सुकमा, 14 दिसंबर 2025/sns/- नगर पंचायत दोरनापाल की निविदा प्रक्रिया को लेकर प्रकाशित समाचारों में तथ्यों को भ्रामक रूप से प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा जिले में विकास कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत दोरनापाल […]
राज्योत्सव समारोह के दूसरे दिन बिखरी सांस्कृतिक छटा, स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
मोहला, 04 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में द्वितीय दिवस जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, स्थानीय कलाकारों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ी […]
“राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0“ 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान, कलेक्टर ने की स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील
अंबिकापुर, 28 जनवरी 2026/sns/- सरगुजा संभाग में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में राष्ट्रीय पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान को गति देने के लिए कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों में इस अभियान को तेजी से अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जनवरी […]


