छत्तीसगढ़

आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत


राजनांदगांव, 01 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत आग से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, नदी के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं आग से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *