सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 जून 2025/sns/- एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा भी उपलब्ध है। भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी राशनकार्डधारी परिवार ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से चेहरे का ई-केवायसी कर सकते है।
संबंधित खबरें
किसानों के लिए धान विक्रय प्रक्रिया और आसान
सुकमा, 17 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। पारदर्शी प्रक्रिया और त्वरित सेवाओं के कारण किसानों के बीच धान खरीदी व्यवस्था को लेकर संतोष बढ़ा है। जिला मुख्यालय सुकमा के ग्राम भेलवापाल निवासी किसान श्री मुचाकी […]
कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
कोरबा, 02 मार्च 2026/sns/-जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, […]
धान खरीदी प्रक्रिया में तकनीकी पहल और बुनियादी सुधार से खुश हुए किसान श्री गौकरण साहू
दुर्ग, 25 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा उपार्जन केन्द्रों में सुविधाओं की बढ़ोतरी के चलते अब किसानों को अपनी उपज बेचने में सहजता हो रही है। दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी के किसान श्री गौकरण साहू ने इस वर्ष लगभग 139 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि […]

