कवर्धा, 29 जून 2025/sns/- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चारण के साथ महादेव की आरती में सम्मिलित होकर प्रदेश एवं जिले के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
संबंधित खबरें
दुर्ग जिले ने फिर दर्ज कराई राष्ट्रीय पहचान जल संचय जनभागीदारी अभियान में मिला पुरस्कार
दुर्ग, 20 नवम्बर 2025/sns/- जल संचय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए दुर्ग जिले ने इंस्ट जोन कैटेगरी 3 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इस उपलब्धि के लिए 18 नवम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में दुर्ग जिले को सम्मानित किया […]
कलेक्टर ने संबलपुर में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
धमतरी, 04 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संबलपुर स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में उपलब्ध खाद, बीज सहित गोदाम की क्षमता की जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में सम्बलपुर समिति में डीएपी सहित अन्य जरूरी खाद और बीज मिनीकीट पर्याप्त […]
धमतरी जिले की कृषि प्रगति 25 वर्षों की उपलब्धियों की सुनहरी गाथा
धमतरी, 01 सितम्बर 2025/sns/- वर्ष 2000 की तुलना में वर्ष 2025 धमतरी जिले की कृषि प्रगति : 25 वर्षों की उपलब्धियों की सुनहरी गाथातक धमतरी जिले की कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले के कृषकों ने परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाया, सिंचाई सुविधाओं का अधिकतम उपयोग […]



