सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधा जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, महतारी वंदन योजना, टीकाकरण आदि नागरिकों को शिविर में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
मौसमी बीमारियों से बचाव तथा स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ हेतु भाटापारा क्षेत्र क़ा पंचायतों का किया गया संवेदीकरण
बलौदाबाजार, 31 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश अनुरूप आज जिला संपर्क केंद्र के माध्यम से भाटापारा विकासखंड के सभी पंचायतों को वर्चुअल माध्यम से जोड़कर उपस्थित सरपंच, पंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए उनसे संवाद स्थापित किया गया । संवाद में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना […]
खनिज न्यास निधि से होगी 60 अतिथि शिक्षकों की भर्ती
सुकमा, 04 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन के व्याख्याता के कुल 60 रिक्त पदों पर जिला खनिज न्यास निधि मद से स्थानीय अतिथि शिक्षक के रूप में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदाय कर करने आवेदन आमंत्रित […]
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ग्राम सभा मोबिलाइजर की पदों पर होगी भर्ती
सुकमा, 16 दिसंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 की अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार ग्राम सभा मोबिलाइजर के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। उक्त पदों की भर्ती हेतु सुकमा जिले के स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जनपद पंचायत कार्यालय कोन्टा में 19 दिसंबर […]


