धमतरी, 25 जून 2025/sns/- राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने धमतरी जिले के कुरुद नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 68 लाख 30 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। कुरुद नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक-15 में मंडी रोड के पास नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अवैध महुआ शराब के खिलाफ भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस व आब कारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़, 16 मार्च 2026/sns/- जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-बिलासपुर और किरीतमाल में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और महुआ लाहन […]
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बना उपाध्याय परिवार
मुंगेली, 10 दिसम्बर 2025/sns/-आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और निरंतर बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इस योजना ने जिले के अनेक परिवारों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। […]
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित
राजनांदगांव, 02 अप्रैल 2026/sns/-भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। अग्निवीर की भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक जिनकी जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 तक है, वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर […]

