छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन


रायपुर, 2 जून 2025/sns/- ‘‘योग संगम-हरित योग‘‘ की थीम पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजन किया जाएगा। जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन  किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *