छत्तीसगढ़

ग्राहकों की सुविधा हेतु राजनांदगांव संभाग के प्रमुख डाकघरों के व्यवसायिक समय में वृद्धि

राजनांदगांव, 02 जनवरी 2026/sns/-भारतीय डाक विभाग द्वारा नागरिकों को बेहतर एवं सुगम डाक सेवाएं उपलब्ध कराने, ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं के दृष्टिगत डाकघरों के व्यवसायिक समय में विस्तार किया गया है। राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव प्रधान डाकघर एवं कवर्धा मुख्य डाकघर के व्यवसायिक समय में वृद्धि करते हुए समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया है। इस समयावधि में नागरिक को स्पीड पोस्ट, पार्सल, वित्तीय सेवाओं एवं अन्य डाक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *