कोरबा, 21 जून 2025/sns/- 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र के रिसदी रोड स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, सभापति नगर निगम कोरबा श्री नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। यह सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर योग अभ्यास में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भी योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही है। उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी योग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले वासियों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील की है।
संबंधित खबरें
लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए करते रहेंगे काम-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का किया शिलान्यास
रायगढ़, 26 जून 2025/sns/- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य अतिथ्य में तमनार में आज पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि वे जब तक राजनीति में रहेंगे, वे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करेंगे। इस […]
जिले में अब तक 1011.8 मिमी. वर्षा दर्ज
बीजापुर, 21 अगस्त 2025/sns/ – कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 1011.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 1188.1 मिमी. औसत वर्षा बीजापुर में दर्ज की गई है। इसी तरह कुटरू में 1156.5 मिमी. वर्षा, गंगालूर में […]
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया
बीजापुर, 01 जुलाई 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड को सर्किट हाऊस बीजापुर में पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।


