मुंगेली, 20 जून 2025/sns/- लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 21 जून को उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर पालिका लोरमी के स्थानीय विश्राम गृह, लोनिवि, लोरमी में आयोजित होगा। जनदर्शन के दौरान आम जनता की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सीधे तौर पर उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जा सकेंगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने समस्त जिला एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों सहित जनदर्शन कार्यक्रम में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
बच्चों में शारीरिक विकास के लिए समय पर पोषण आहार आवश्यक, इसलिए घर जाकर भी ध्यान रखेंः कलेक्टर
कोरबा, 30 जनवरी 2026/sns/- “क्या नाम है बेटा? खाना ठीक लग रहा है न? आप बच्चे की माँ हैं….. यहाँ कोई समस्या तो नहीं? यहाँ 15 दिन तक आपके बच्चे को पोषण आहार मिलेगा। इसके बाद जब आप घर जाएँगी, तब भी बच्चे को पोषणयुक्त भोजन अवश्य देना। छह माह से छह वर्ष तक के […]
कलेक्टर ने जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी आमजनों की समस्याएं
जांजगीर-चांपा, 01 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के साथ और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल […]
धान उपार्जन, सिकलसेल, शिक्षा और राजस्व कार्यों की समीक्षा समय सीमा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
दुर्ग, 04 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों […]

