छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची जारी काउंसलिंग के लिए तिथि निर्धारित  


रायगढ़, 20 जून 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग के वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची में दर्शित वर्गवार विद्यार्थी 23 से 27 जून 2025 के बीच प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी, जिला-रायपुर में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी)बालक के लिए काउंसलिंग 23 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) बालिका 24 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जाति बालक/बालिका 25 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका 26 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा सामान्य वर्ग बालक/बालिका अल्पसंख्यक बालक/बालिका 27 जून 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते है।
अनिवार्य दस्तावेज
काउंसलिंग के समय विद्यार्थियों को निम्न दस्तावेज लेकर आना जरूरी है। इनमें विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8 वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानंातरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र एवं 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो अनिवार्य है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक/ पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *