छत्तीसगढ़

विकसित कृषि संकल्प अभियान को मिल रहा है, किसानों का अभूत पूर्व समर्थन एवं विष्वास

सुकमा, 12 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 सफलतापूर्वक जारी है, जिसके तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नरसापुरम, गोंदपल्ली(कोंटा), गुडरा, नेतानार, जीरमपाल एवं गोंदपल्ली(सुकमा) में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान सभी कार्यक्रम स्थलों में ग्रामिण महिला एवं पुरूष कृषकों के साथ-साथ कृषि सखियों ने भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से खेती की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में विकासखण्ड स्तरीय कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कृषि मित्रों, सभी प्रगतिशील कृषकों जनप्रतिनिधियों, सभी ग्राम पंचायत सचिवों, सरपंचों एवं पंचों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विकासखण्ड छिंदगढ़ के ग्राम पंचायत गुडरा क्षेत्र के जाने माने जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य हुंकाराम मरकाम, जिले के उपसंचालक कृषि पी.आर. बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेश साहू, सभी विभागों की टीम, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस. तोमर कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. परमानंद, जनपद सदस्या श्रीमती सोढ़ी मैडम सरपंच वीरेंद मरकाम एवं सभी पंचों सहित ग्रामीणजन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विकासखण्ड कोंटा में आर. पी. कश्यप व कैलाश कुमार मरकाम एवं विकासखण्ड सुकमा में डॉ. संजय सिंह राठौर, श्रीमती मयूरी ठाकुर व भीम कुमार जायसवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में मरहान जमींन में मोटे अनाजों की खेती करने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के गुलशन वर्मा, परमेश सोरी व ज्योतिष कुमार ने विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक जैसे उन्नत किस्म, बीजोपचार, पादप हार्माेन का उपयोग, समन्वित खरपतवार, खाद, उर्वरक, सिंचाई , कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी, कृषि यंत्रों का उपयोग तथा पशुपालन एवं मछली पालन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, केसीसी, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *