सुकमा, 10 जून 2025/sns/- जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंगेजी माध्यम विद्यालय पावारास स्वामी आत्गानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोण्य एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिन्दगढ़ में शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती किये जाने हेतु पात्र अभ्यर्थियो का साक्षात्कार कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया। साक्षात्कार उपरान्त अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन जिले के अधिकारिक वेबसाइट सुकमा डॉट जीओवी डॉट इन पर किया गया। अनंतिम वरीयता सूची तैयार किया गया है। प्राकाशित अनंतिम मेरिट सूची के शैक्षिक पद (प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी) में यदि किसी आवेदक को आपत्ति हो तो अभ्यर्थी 16 जून 2025 सायं 5ः30 बजे तक जिला शिक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।
संबंधित खबरें
महासमुंद में धान खरीदी में प्रगति, किसानों को मिल रहा बेहतर समर्थन मूल्य
टोकन तुहर हाथ ऐप से किसानों की बढ़ी सहूलियत, धान खरीदी से प्रसन्न किसान महासमुंद 28 नवंबर 2024/sns/ महासमुन्द जिले में खरीफ विपणन वर्ष हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य अपनी पूर्ण सरलता, सुगमता गति से चल रहा है। 27 नवम्बर तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत 182 उपार्जन केन्द्रों पर धान की […]
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक नवीनीकरण करा सकते है। पंजीकृत श्रमिक नवीनीकरण के पश्चात मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ ले सकते हैं। निर्माणी श्रमिक नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर […]
गांधी जयंती दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः रहेगा बंद
अम्बिकापुर 29 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। गांधी जयंती को जिले की समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकान, एफ.एल. 8 एवं मद्य भंडागार को बंद रखने कहा गया है। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। […]