छत्तीसगढ़

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित सहित नियंत्रण अधिकारी नियुक्त


बीजापुर, 04 जून 2025/sns/ – आगामी मानसून 2025 में जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके तहत श्री जागेश्वर कौशल संयुक्त कलेक्टर को जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्री विकास सर्वे अनुविभागीय अधिकारी भैरमगढ़, श्री पंचराम सलामे तहसीलदार बीजापुर, श्री लक्ष्मण राठिया तहसीलदार भोपालपटनम, श्री अंकित सिंह राजपुत प्रभारी तहसीलदार उसूर, श्री भोज कुमार डहरिया तहसीलदार गंगालूर एवं श्री सूर्यकांत धरत प्रभारी तहसीलदार कुटरू को तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *