कोरबा, 06 मई 2025/sns/- सुशासन तिहार अन्तर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले में आज पाली ब्लाक के मदनपुर, कोरबा ब्लाक के भैंसमा और पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पसान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जिले में किये गये महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को बताया गया। जनसंपर्क विभाग के श्री मनीष यादव द्वारा पाली ब्लाक के मदनपुर में प्रदर्शनी लगाकर प्रचार सामग्री- हम सबके राम, सुशासन के नवीन आयाम, आदिवासियों का उत्थान, विष्णु का सुशासन, जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड, खुशियों का आशियाना, छत्तीसगढ़ जनमन आदि का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में पहुंची श्रीमती हेमबाई, दुखनी धु्रव, बैशाखा अहिर, अनार कुंवर, प्रतिमा अहिर, सुमन खैरवार, फुलचंद, राजाराम, बिरजू खैरवार, नारायण प्रसाद आदि ने प्रचार सामग्री प्राप्त करने के पश्चात कहा कि इससे शासन की योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे भी योजनाओं के संबंध में अन्य किसी को बता पायेंगे। महिलाओं ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होती है। यह राशि हर माह वे खाते से निकाल लेती हैं। राशि का उपयोग घर के जरूरी खर्चों के लिये किया जाता है।
संबंधित खबरें
विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने किया उत्साहजनक प्रदर्शन
ग्रामीण महिलाओं ने रस्साकसी में दिखाया दमखम सुकमा, नवंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर के युवाओं को खेलों के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने के उद्देश्य से भव्य और व्यापक रूप में बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं जिला पंचायत […]
मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने पर 44 लाईसेंस धारकों का लाईसेंस निरस्त
मुंगेली 20 मार्च 2023// मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने पर 44 लाईसेंस धारकों का लाईसेंस निरस्त किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आमजनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने उच्चतम न्यायालय के गाइडलाईन के अनुरूप यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले 44 लाईसेंस धारकों […]
कलेक्टर डॉ. भूरे ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, किया यथा संभव समााधान
आज 40 से अधिक लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को बताई अपनी समस्याएंरायपुर, अगस्त 2022/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने आज जनचौपाल में जिले के अलग-अलग जगहों से आये लोंगो की समस्याएं और परेशानियां से संबंधित आवेदनों का यथासंभव निराकरण किया। लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर […]