मुंगेली, 04 मई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में दिव्यांगता परीक्षण शिविर का आयोजन किया गय। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. रॉय ने बताया कि शिविर में 43 दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया, इनमें 35 अस्थि बाधित, 02 श्रवण बाधित और 06 दृष्टि बाधित के 06 दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। इस दौरान चिकित्सकगण और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए आत्मानंद स्कूल सुकमा के छात्र-छात्राएं
सुकमा, 11 अप्रैल 2025/ sns/- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकमा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी डिमरापाल, माई दंतेश्वरी एयरपोर्ट, नगरनार रेलवे स्टेशन, दंतेश्वरी मंदिर और राजबाड़ा, जगदलपुर का अवलोकन करेंगे।भ्रमण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जांजगीर-चांपा के नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिन्हा ने भेंट की अपने आलेखों की किताब
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने “अब के पहले अब के बाद” के प्रकाशन के लिए श्री सिन्हा को दी बधाई रायपुर, 02 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जांजगीर-चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मुलाकात कर उन्हें अपने आलेखों की किताब “अब के […]