सुकमा, 30 अप्रैल 2025/sns/- सुकमा एवं अन्य जिले के 10वीं, 12वीं और स्नातक प्लस बीएड/डीएड उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थियों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प के माध्यम से शिक्षक, सहायक शिक्षक, भृत्य, रिसेप्शनिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड(पुरुष) की भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजक ओओसीए स्मार्ट पाठशाला अंजना बोस महेश्वरी पारा, मलकानगिरी रोड सुकमा में कार्य करने हेतु शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षणिक पद पर भर्ती की जायेगी। प्लेसमेंट कैम्प जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा में 7 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिला तथा पुरुष (1 पद) अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज सहित 7 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हुई 50.97 करोड़ की आय
गांवों में आय उपार्जन की गतिविधियों के केन्द्र बनते जा रहे हैं गौठान रायपुर, 22 जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल सुराजी गांव योजना के तहत गांव में स्थापित गौठानों को आय उपार्जन की गतिविधियों के केन्द्र के रूप में विकसित करने की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा तेजी से साकार […]
जिला प्रशासन द्वारा सुदूर वनांचल ग्रामों की गर्भवती महिलाओं की संस्थागत प्रसव हेतु की गई है आवश्यक व्यवस्था
ग्राम महामाई की गर्भवती महिला श्रीमती धनमत मरावी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में किया जा रहा उपचार मुंगेली, सितम्बर 2022// जिला प्रशासन द्वारा एटीआर क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्रामों की गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई है। संस्थागत प्रसव हेतु उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें प्रसव के […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अम्बिकापुर पहुंच कर मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माँ महामाया का आशीर्वाद लिया
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अम्बिकापुर पहुंच कर मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माँ महामाया का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश और देश की तरक्की, शांति और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।