छत्तीसगढ़

स्वास्थ विभाग में 38 विज्ञापित पदों के लिए सूची जारी- 26 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित



दुर्ग, 17 अप्रैल 2025/
sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक/ एन.एच.एम. /एच.आर./2025/345 दुर्ग, दिनांक 11.01.2025 के माध्यम से 38 पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। सीएमएचओ श्री मनोज दानी के अनुसार विज्ञापित पदों में से जूनियर सेकेटेरियल असिस्टेंट-एन.सी.डी./एन.एच.एम. फार्मासिस्ट – एन.यू.एच.एम., सेकेटेरियल असिस्टेंट एन.एम.एच.पी., सीनियर नर्सिंग ऑफिसर-एन.एम.एच.पी (संशोधित सूची) पदों पर दावा आपत्ति हेतु प्रारंभिक पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु किया जा रहा है। दावा आपत्ति होने पर अभ्यर्थी दावा आपत्ति Email Id nhmdurgrecruitment@gmail.com के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में 26 अप्रैल 2025 तक सायं 05.30 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं, दावा आपत्ति अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जावेगा। निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रेषित नहीं करने पर दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा। निर्धारित समयावधि उपरांत दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा। शेष पदों की दावा आपत्ति सूचना हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें। दावा आपत्ति सूची. सूचना एवं दावा आपत्ति हेतु प्रपत्र दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *