बीजापुर ,16 अप्रैल 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के नेतृत्व में बीजापुर जिला एक नई पोषण क्रांति की ओर बढ़ चला है। जिले में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक “पोषण पखवाड़ा” मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ निर्णायक कदम उठाकर स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है। इस विशेष अभियान का केंद्र बिंदु नवजात शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिन हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह समय शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले की हर ग्राम पंचायत में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पोषण ज्ञान के केंद्र बन चुके हैं। यहां गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और देखभालकर्ताओं को स्तनपान की महत्ता, शिशु आहार और स्वच्छता की आदतों की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ व्यक्तिगत परामर्श देकर व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर. 5 जनवरी 2022. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री राजेन्द्र तिवारी को राज्य के और राष्ट्रीय मुद्दों की अच्छी समझ थी। […]
महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1251.98 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित
मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने अनुदान मांगे प्रस्तुत की रायपुर, 14 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया केे विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 1251 करोड़ 98 लाख 10 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्व सम्मति से पारित की गई। इसमें महिला एवं बाल […]
सुरक्षा बलों द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
रायपुर 15 नवम्बर 2023/विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले में 17 नवम्बर को मतदान होना है। शहर में कानून व्यवस्था के मददेनजर सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इसमें कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे सहित एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल अपर कलेक्टर श्री एन.आर साहू तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। यह पुलिस ग्राउंड से […]