रायपुर. 5 जनवरी 2022. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री राजेन्द्र तिवारी को राज्य के और राष्ट्रीय मुद्दों की अच्छी समझ थी। उन्होंने अपनी धनी लेखनी से पत्रकारिता जगत की लंबी सेवा की। उल्लेखनीय है कि रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचाररत श्री तिवारी का आज निधन हो गया। वे प्रदेश के कई प्रमुख अखबारों और समाचार चैनलों से लंबे समय से जुड़े थे।
संबंधित खबरें
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री से राज्यपाल श्री डेका ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 13 अक्टूबर 2024/ केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी से आज नई दिल्ली में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।
सतत् अभ्यास करने से ही मिलती है सफलता – कलेक्टर
कलेक्टर ने अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम में परखी शिक्षा की गुणवत्ता कक्षा 05वीं के बच्चों द्वारा गणित के प्रश्न का हल करने पर बिस्किट का पैकेट प्रदान कर किया उत्साहवर्धनमुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय के समीप रामगढ़ में स्थित अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम और शा. प्री. मै. आदिवासी कन्या […]
शासन द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी फसल की समर्थन मूल्य की जा रही खरीदी
समर्थन मूल्य में किसान 14 फरवरी तक कोदो, कुटकी एवं रागी का कर सकते हैं विक्रय कवर्धा, 30 जनवरी 2023। जिले के कोदो, कुटकी एवं रागी फसल उत्पादन करने वाले किसानों से अपील है कि राज्य शासन द्वारा लघु वनोपज उत्पाद को वन-धन समिति के माध्यम से वन विभाग द्वारा कोदो फसल बीज को 3 […]