सेक्टर अधिकारी सौपे गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक करे निर्वहनः आरओ श्री कीर्तिमान सिंह राठौररायपुर फरवरी 2025/sns/ स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष्य में आज रेडक्रास भवन के सभागृह में सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रायपुर नगर निगग के चुनाव ड्यूटी लगे अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। मास्टर टेनर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी मतदान दल और रिटर्निग अधिकारी के बीच की कड़ी होती है। इनकी भूमिका को विस्तार से समझाया। आचार संहिता लागू होने से खत्म होने तक उनके दायित्व के जानकारी दी। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्र के पहुंच की जानकारी हो उन्हे ईव्हीएम के संचालन की जानकारी हो ताकि वे इस प्रक्रिया को अच्छे से समझ सके। मास्टर टेनर श्री अजीत हुडेंट ने बैलेट युनिट, कंट्रोल यूनिट की जानकारी देते हुए कमीशनिंग की जानकारी दी। रिटर्निंग अधिकारी श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्र का दौरा कर यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने पर कोई बाधा न हो। साथ मतदान केन्द्र में यह देखे कि वहां आवश्यक मूलभूत सुविधा पेयजल, प्रकाश शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्था हो। इस बैठक में एआरओ सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थ्ति थे।
संबंधित खबरें
जगताकापा शिविर में 171 श्रमिकों का किया गया पंजीयन व नवीनीकरण
मुंगेली, 19 जून 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्रामों में श्रमिक पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है और श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही श्रम कार्डों का नवीनीकरण व नवीन पंजीयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में […]
*छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 आज से हुआ प्रारंभ,गांव गांव में पहुँचने लगी सर्वेक्षण टीम*
*जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, अधिकारियों ने किया निरीक्षण**सर्वे में हो सबकी सहभागिता,कोई परिवार छूटने न पाएं,रखे पूरा ध्यान: कलेक्टर रजत बंसल**कलेक्टर ने टीम को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश* बलौदाबाजार 1 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन आज 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ त्वरित अमल
पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत रायपुर 07 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में आम जनता के हित में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट के शुरूआत की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट […]