सुकमा, 13 जनवरी 2025/sns/- शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को ष्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025ष् के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण प्रो. शशिकांत ध्रुवे समाजशास्त्र एवं कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों एवं स्वंयसेवकों से कहा कि हम स्वामी विवेकानंद जी के बताये आदर्शों एवं विचारों को अपनाकर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव – 2025 के अवसर पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग – 2025 कार्यक्रमष् में माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर रोहिणी चौरे, दलनायक पुष्पराज नायक, यशवंत कुमार, पांडरूम संतोष सहित सभी संकायो के विद्यार्थीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जयंती के कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छग लोक नायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के तहत 13 लोगों को राशि स्वीकृत
अम्बिकापुर मई 2024/sns/- छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार लोक नायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डीआईआर राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरुद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि के तहत 1 करोड़ 39 लाख 50 हजार रूपये का आबंटन वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक एरियर्स एवं चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के भुगतान हेतु सरगुजा जिले […]
कलेक्टर ने बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा
बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिलजगदलपुर 13 जून 2024/sns/- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रावती नदी के महादेवघाट में गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिले एवं संभागीय स्तर पर […]
लोकसभा निर्वाचन-2024,उड़नदस्ता दलों की शिफ्ट वाईस लगाई गई ड्यूटी
दुर्ग 26 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा उड़नदस्ता दल का गठन किया गया था। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए विधानसभा दुर्ग शहर-64 के लिए उड़नदस्ता दलों की शिफ्ट वाईस अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।दल […]