रायपुर 10 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सादा जीवन उच्च विचार के मार्गदर्शी सिद्धांत को उन्होंने आजीवन अपनाया और लोगों के लिए मिसाल प्रस्तुत की। शास़्त्री जी ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास़्त्री जी के जीवन मूल्य हमेशा हम सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
*समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार 30 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इनमें से 44790 क्विंटल धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए है। […]
मुख्यमंत्री 9 अप्रैल को राजधानी रायपुर में ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में होंगे शामिल
रायपुर, अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 अप्रैल को शाम 5.45 बजे राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित ‘दावते रोजा इफ्तार‘ में शामिल होंगे।
ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का संपन्न
कवर्धा, दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा में शुक्रवार को ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कृषक जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री कन्हैया अग्रवाल सदस्य, क्रेडा द्वारा कृषकों को उद्बोधन में ऊर्जा एवं जल संरक्षण […]