छत्तीसगढ़

ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का संपन्न

कवर्धा, दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा में शुक्रवार को ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कृषक जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री कन्हैया अग्रवाल सदस्य, क्रेडा द्वारा कृषकों को उद्बोधन में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के संबंध में अक्षय ऊर्जा उपकरणों, 5 स्टार रेटिंग पम्प का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने एवं जल संरक्षण किए जाने के लिए प्रेरित किया गया तथा जिले में ऊर्जा दक्ष उपकरणों एवं ऊर्जा संरक्षण के ऊपर विभिन्न कार्य और कराए जाने व विभिन्न ग्रामों में पेयजल हेतु स्थापित पावर पम्पों को भी ऊर्जा दक्ष पम्पों से बदलने के लिए पहल क्रेडा द्वारा ऊर्जा सरंक्षण कार्यक्रम के तहत कराए जाने के लिए कहा गया। श्री रामेश्वर पात्रे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कवर्धा द्वारा कृषकों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए बचत के लिए किसानो को फसल चक्र परिवर्तन, गर्मी में धान के बदले अन्य फसलें दलहन, तिलहन लेने हेतु एवं टपक विधि, स्प्रीकलर द्वारा सिंचाई करने के लिए कृषकों से आह्वान किया।
अधीक्षण अभियन्ता क्रेडा दुर्ग श्री भानूप्रताप द्वारा प्रतिभागी कृषकों को सौर ऊर्जा चलित उपकरणों 5 स्टार रेटिंग पम्पों के उपयोगिता एवं बिजली बचाने संबंधी जानकारी, बायोगैस संयंत्र संबंधी जानकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉं. बी.पी. त्रिपाठी ने कृषकों को जल संरक्षण की आवश्यकता एवं उपाय विषय पर जानकारी प्रदान की गई, श्री आर.एन. पाण्डे, सहायक संचालक, उद्यान, कवर्धा द्वारा बागवानी फसलों में ऊर्जा दक्ष पम्पों एवं ड्रीप पद्धति के संबंध में कृषकों को विस्तृत जानकारी दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ, हार्टिकल्चर डॉ राजेश्वरी साहू द्वारा पावर पाईंट डेमोस्ट्रेशन के माध्यम सौर संयंत्रो ंके फायदे एवं नुकासान के संबंध में कृषकों को विस्तार से जानकारी दिया गया।
कार्यपालन अभियन्ता, सी.एस.पी.डी.सी.एल. श्री के.एल. उईके द्वारा बिजली के महत्व को समझाया गया। श्री अनिल बिंझवार, जिला प्रभारी, क्रेडा द्वारा 5 स्टार रेटेड पम्प का डेमोस्ट्रेशन कर उसके उपयोगिता के संबंध में कृषको को विस्तृत जानकारी दिया गया, एवं अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में श्री द्वारिका चन्द्रंवशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री डोमेन्द्र कुमार, उप अभियन्ता क्रेडा, जिला के विभिन्न ग्रामों के लगभग 70 कृषकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *