गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार 30 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इनमें से 44790 क्विंटल धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 9737.60 क्विंटल, लालपुर में 8127.20 क्विंटल, गौरेला में 6023.60 क्विंटल, पेंड्रा में 5964 क्विंटल, मेढुका में 5900 क्विंटल, खोडरी में 4643.60 क्विंटल, लरकेनी में 4632 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 4418.40 क्विंटल, भर्रीडांड में 4058.40 क्विंटल, सिवनी में 3722.40 क्विंटल, तरईगांव में 3448.40 क्विंटल, मरवाही में 3204.40 क्विंटल, देवरीकला में 2400.80, तेंदुमूंडा 1201.60 क्विंटल, बंसीताल में 1099.60 क्विंटल, परासी में 878.80 क्विंटल, कोडगार में 352.80 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 216 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान पखवाड़ा के तहत स्कूलों में लगाया गया जांच शिविर सिकल सेल जांच व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
रायगढ़, 25 सितम्बर 2024/sns/ जिले में आयुष्मान पखवाड़ा अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य उन सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन सुनिश्चित करना है, जो अब तक किसी कारणवश इस योजना से वंचित रह गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के […]
त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थानों में आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी को, तैयारी पूर्णजिला पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों का आरक्षण जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे सेपंच, सरपंच और जनपद सदस्यों का साढ़े 10 बजे से जनपदों में होगा
बिलासपुर, जनवरी 2025/sns/त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही कल 8 जनवरी 2025 को होगी। जिला कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष और जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में इस दिन आरक्षण की कार्यवाही की जायेगी। दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्यों और जनपद पंचायतों के […]
गणतंत्र दिवस समारोह 2025विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़ में फहराएंगे तिरंगा
खेलभांठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जनवरी 2025/sns/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में आयोजित की जाएगी। समारोह में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, मुख्य अतिथि होंगे, वे 26 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे […]

