जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2025/sns/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देश में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति, वितरण हेतु नवीन पोर्टल का निर्माण किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जिसमें छात्रवृत्ति का भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में होना है। सत्र 2024-25 से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ओटीआर होना अनिवार्य है। इसके अलावा संस्था, विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यक्रम एवं संस्था परिवर्तन संबंधित आवेदन दिए गए हैं। वर्तमान में छात्रवृत्ति स्वीकृति, वितरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। छात्रवृत्ति पोर्टल में आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं व्यवहारिक दिक्कतों के अतिरिक्त अन्य लंबित विषयों पर भी चर्चा किया जाना है। अतः इस संबंध में नवीन पोर्टल उक्त प्रक्रिया के संचालन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण, समीक्षा बैठक 04 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर आयोजित किया जायेगा।
संबंधित खबरें
अग्निवीर भर्ती के लिए बिलासपुर संभाग स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए 350 आकांक्षी विद्यार्थी
*सेना में भर्ती के लिए 8 फरवरी से 31 मार्च तक खुली रहेगी वेबसाइट* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, फरवरी 2024/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मेजर पी पी माथुर ने बताया कि सेना में भर्ती के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन हेतु […]
सादर सूचनार्थ
नव पदस्थ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, कल शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंटकर चर्चा करेंगे। उक्त अवसर पर आप सभी मीडिया के साथी सादर आमंत्रित हैं।
सरिया में रेत का अवैध परिवहन कर रहे जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 07 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर तहसीलदार कोमल साहू के द्वारा अवैध रूप से डंप किये रेत को जेसीबी से लोड करके इच्छापुर ओडिशा ले जा रहे जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर (ओड़िशा आरटीओ का नंबर) को जब्त कर थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया है। अपेक्स बैंक सरिया […]