बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध आज फिर कार्रवाई की गई। तीन दलाल नुमा लोगों से करीब 101 क्विंटल अवैध रूप से संग्रहित धान जप्त किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व, खाद्य एवं मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई संपन्न की। खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी जयरामनगर में अजय साहू (दर्राभाटा ) व शिवशंकर राजवाड़े (धनिया) के गोदाम से राजस्व (सीपत) व मंडी की जांच दल द्वारा 53 व 100 कट्टी धान का कुल 61 क्विंटल मंडी अधिनियम से जप्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी अंतर्गत ग्राम मगरउछला में कोचिया शोबुत पटेल से 100 बोरी (40 क्विंटल) का धान पाया गया। स्टॉक रजिस्टर संधारण नहीं किए जाने से उक्त के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत जप्त कर कलर से मार्किंग कराते हुए सिल किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार संदीप साय,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, मनीषा झा , मंडी निरीक्षक रिकेश, हल्का पटवारी कोटवार उपस्थित थे। धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा में कोचिया और दलाल किस्म के लोगों पर गिद्धदृष्टी बनाए रखने को कहा है
संबंधित खबरें
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत श्री ईश्वर साहू के शिकायत का हुआ निराकरण
राजनांदगांव, 05 मई 2025/sns/- शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों […]
जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 31 मार्च को
बिलासपुर 30 मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राज्य की कला एवं संस्कृति की अमूल धरोहर को सहेजने के लिए रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस कड़ी में कल 31 मार्च को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के मिशन […]
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं से शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में आई कमी
रायपुर, 16 फरवरी 2022/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2018 के उपरांत स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति परिलक्षित हो रही हैं। शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य के […]