बिलासपुर, 08 फरवरी 2025/sns/- पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु जारी आदर्श आचरण के दौरान रैली, सभा एवं प्रचार वाहनों की अनुमति के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कार्यपालिक दण्डाण्किारी एवं तहसीलदार को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अनुपालन में चुनाव प्रचार सभाओं एवं प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकरों के उपयोग, चुनाव सभाओं के आयोजन, जुलूस, रैली, रोड शो आदि निकालने, वाहनों की अनुमति सक्षम अधिकारियों से ली जानी होगी। इस आदेश के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील मुख्यालयों की जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, उप तहसील मुख्यालयों की जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीदार एवं कार्यपालिका दण्डाधिकारी को अधिकृत किया गया है।
संबंधित खबरें
समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु
किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तकबिलासपुर, 21 अगस्त 2023/राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों के पंजीयन हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है। जारी निर्देशानुसार धान एवं मक्का उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक किया जाना है। किसान पंजीयन के लिए […]
आत्मानन्द स्कूल बम्हनीडीह में हरेली पर्व की बिखरी खुशियां
*छत्तीसगढ़ी नृत्य, गेड़ी दौड़ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से माहौल हुआ खुशनुमा* जांजगीर-चाम्पा, जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक प्रथम त्यौहार हरेली पर्व की खुशियां आज बम्हनीडीह के स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बिखरी हुई दिखी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई छत्तीसगढ़ी नृत्य से जहाँ सभी थिरकने से मजबूर हुए, वहीं फैंसी ड्रेस […]