राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऊर्जा शिक्षा उद्यान में म्यूजिकल फाउण्टेन तथा पूर्व में स्थापित 50 किलो वॉट क्षमता के बंद पड़े सोलर ऑनग्रिड संयंत्र को कार्यशील करने के लिए क्रेडा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा प्रधान कार्यालय रायपुर श्री राजेश सिंह राणा द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगांव एवं विभिन्न ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगांव के निरीक्षण के दौरान पूर्व में स्थापित 50 किलो वॉट क्षमता के बंद पड़े सोलर ऑनग्रिड संयंत्र को कार्यशील करने, म्यूजिकल फाउण्टेन को पुन: नागरिकों के मनोरंजन के लिए मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए नवीन झूले, वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यायाम उपकरण एवं पार्क को आकर्षित बनाने के लिए रंग रोगन कार्य कराने कहा। इस दौरान उन्होंने क्रेडा जिला कार्यालय एवं जोनल कार्यालय का भी निरीक्षण किया।