रायपुर दिसंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण एक वर्ष या उससे अधिक समय से समाप्त हो चुका है और जिन्होंने आज तक पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अगामी 31 दिसम्बर 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। निर्माण श्रमिक अपनी पंजीकरण नवीनीकरण प्रक्रिया श्रमेव जयते मोबाईल ऐप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र की विभागीय वेबसाइट व च्वाइस सेंटर से कर सकेंगे। वहीं 31 दिसम्बर 2024 के बाद जिनका पंजीकरण नवीनीकरण नहीं होगा, उन्हें अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के हेल्पलाइन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले में 4 नये ग्राम पंचायत गठन काप्रस्ताव, दावा-आपत्तियां आमंत्रित
बिलासपुर अक्टूबर 2024/sns/बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत -जोगीपुर, विचारपुर, बछालीखुर्द एवं नवागांव के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। त्रिस्तरीय आम चुनाव 2024-25 के पहले इनका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में जिले में 483 ग्राम पंचायत हैं। कलेक्टर (पंचायत) द्वारा इस संबंध में परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर को अधिसूचना […]
जिले के तहसीलों में किया जा रहा वृहद राजस्व शिविर का आयोजन
बड़ी संख्या में लोग हुए लाभान्वित शिविर में 1342 आवदेनों का हुआ त्वरित निराकरण जांजगीर-चांपा, मार्च 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशानिर्देशन में जिले के तहसीलों में वृहद स्तर पर राजस्व शिविर का आयोजन कर विभिन्न लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तहसील सारागाव, […]
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजनांदगांव / जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के भौतिक, रसायन, गणित लैब का अवलोकन […]