बिलासपुर अक्टूबर 2024/sns/बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत -जोगीपुर, विचारपुर, बछालीखुर्द एवं नवागांव के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। त्रिस्तरीय आम चुनाव 2024-25 के पहले इनका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में जिले में 483 ग्राम पंचायत हैं। कलेक्टर (पंचायत) द्वारा इस संबंध में परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर को अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में इसकी प्रति चस्पा की गई है। एक सप्ताह में इस अधिसूचना पर पर अपना लिखित में सुझाव, दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। गौरतलब है कि तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत जोगीपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत डोमनपुर) एवं विचारपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत ढनढन) कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत बछालीखुर्द (वर्तमान ग्राम पंचायत भैंसाझार) तथा मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम नवागांव (वर्तमान ग्राम पंचायत टिकारी) में नया ग्राम पंचायत के गठन का प्रस्ताव किया गया है। दावा एवं आपत्ति संबंधित एसडीएम कार्यालय में निर्धारित तिथि तक स्वीकार किये जाएंगे। दावा आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय के लिए रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजा जायेगा।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल क्षेत्र ग्राम तरेगांव जंगल में निःशुल्क सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
वनांचल क्षेत्र के 88 गर्भवती महिलाओं का शिविर स्थल पर किया गया सोनोग्राफी सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य शिविर में 216 नागरिकों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाईयां का किया गया वितरण मेगा हेल्थ शिविर में जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर […]
स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल- मुख्यमंत्री श्री सायभूमि संबंधित मामलों में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों के उपयोग को राज्य सरकार दे रही है बढ़ावा – मुख्यमंत्रीभू-अभिलेखों को पारदर्शी और प्रभावी बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामित्व कार्ड वितरण का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ राज्य के 10 जिलों में मंत्रीगणों की उपस्थिति में स्वामित्व कार्ड का हुआ वितरणरायपुर , जनवरी 2025/sns/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा और दूरदर्शी सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए मजबूती से कदम उठाया गया है। स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने […]
अपर कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
मुंगेली, 16 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव एवं डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज ने सुबह 10 बजे उप संचालक कृषि, उद्यानिकी और रेशम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि विभाग के कार्यालय में उप संचालक श्री एम. आर. तिग्गा सहित […]