छत्तीसगढ़

विशेषज्ञ समिति ने किया उपजेल का निरीक्षण



बीजापुर दिसंबर 2024/sns/महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर  श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा  20 दिसंबर 2024 को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 192 निरूद्ध बंदियों का अवलोकन किया गया। उप जेल मे निरूद्ध बंदियो से पूछताछ के दौरान 02 निरूद्ध बंदियों का समिति द्वारा चिन्हांकन किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान श्री बालमिकी ध्रुव (सहायक जेल अधीक्षक) एवं विशेषज्ञ समिति के सदस्य श्री राहुल कुमार कौशिक (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), सुश्री साधना कश्यप (सदस्य), कु0 आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी) श्री नवीन मिश्रा संस्थागत (रेखरेख संरक्षण) अधिकारी, श्रीमती देवम्मा मेकल (महिला आरक्षक) श्री संदीप चिड़ेम (सामाजिक कार्यकर्ता) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *