छत्तीसगढ़

सुशासन के 01 वर्ष पूर्ण होने पर गौ पूजन एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम मलकछरी में गौ पूजन कार्यक्रम और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में गाय की पूजा-अर्चना की गई और 17 पशुओं का उपचार, 113 पशुपालकों को औषधि वितरण, 07 पशुओं का बधियाकरण, 108 डीटिकिंग, 76 डिवर्मिंग किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु गौ शाला परिसर में समी, गंधराज, नारियल और अर्जुन के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान गौ उत्पाद वर्मी कम्पोस्ट, संजीवनी खाद, जीवामृत के उपयोग एवं महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा से जुड़े हुए 04 लोगों का माल्यार्पण कर श्रीफल से सम्मानित किया गया और गौ शाला समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *