सारंगढ़ बिलाईगढ़, दिसम्बर 2024/sns/जिले में धान खरीदी का महाभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में चल रहे इस महापर्व में किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके इस उत्साह की एक वजह धान विक्रय हेतु किसानों के लिए की गई आधुनिक व्यवस्थाएं भी हैं, जिनके बेहतर क्रियान्वयन से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री साय के सुशासन में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘‘टोकन तुंहर हाथ एप्प‘‘ की व्यवस्था की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें हिंदी भाषा का उपयोग किया गया है, जिसे किसानों को टोकन काटने में सुविधा हो रही है। किसान स्वयं या धान खरीदी केंद्र के ऑपरेटर या अपने किसी विश्वास पात्र से एप के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। इस ऐप के बेहतर संचालन से किसान अब अपने घर में बैठकर ही अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से धान विक्रय हेतु तिथि चयन कर टोकन ले पा रहे हैं। टोकन के अतिरिक्त धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, माइक्रो एटीएम, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, सामान्य दवा, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदौलत कम समय में ही धान विक्रय करने में और दैनिक नित्यकर्म की सुविधा मिली है। जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतरी के प्रबंधक ईश्वर साहू से मिली जानकारी अनुसार एक दिन के लिए टोकन का अनुपात टोकन तुंहर हाथ ऐप से 60 प्रतिशत एवं समिति की ओर से 40 प्रतिशत किसानों का टोकन काटा जा रहा है। ऐप में नया टोकन बनाने हेतु रविवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे की समय सीमा निर्धारित है। टोकन में तौल हेतु जिस दिन टोकन काटा जा रहा उस दिनांक के अलावा शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनांकों के चयन की अनुमति नही है। किसान को जारी सभी टोकनों का योग किसान से धान खरीदी योग्य मात्रा के बराबर या कम होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका ने भौतिकी विषय पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया
रायपुर, 22 फरवरी 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में एसजीएस शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि शर्मा और डॉ कमलेश ठक्कर द्वारा लिखित ‘‘रिन्यूएबल सोर्सेस ऑफ़ एनर्जी‘‘ पुस्तक का विमोचन किया।
जनचौपाल में कलेक्टर श्री सिन्हा ने अध्ययन में सहयोग हेतु दृष्टिबाधित चुड़ामणी को दिया टेबलेट
मीनकेतन के पेंशन प्रकरण का हुआ निराकरण, श्रीमती चन्द्रा वाहने का मौके पर बना राशन कार्डकलेक्टर श्री सिन्हा ने जनचौपाल में सुनी जनसामान्य की समस्याएंजनचौपाल में प्राप्त हुए 96 आवेदन, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देशरायगढ़, 20 मार्च2023/ विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम कोनपारा निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग श्री चुड़ामणी साहू आज जनचौपाल में अध्ययन में […]
आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, मार्च 2023/प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एक परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 9 मार्च 2023 को सहायता राशि मंजूर की है। योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही में दौलतराम निषाद पिता बलदाउ, निवासी ग्राम बिजराडीह तहसील […]