सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवंबर 2024/sns/ राज्य की युवाओं को कला, संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ युवा उत्सव 2024-25 अंतर्गत इस वर्ष विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सारंगढ़ विकासखंड में 30 नवंबर को और जिला स्तर पर 13 दिसंबर को युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से इस युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य व लोकगीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य व लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण, कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद के क्षेत्र में विधाएं आयोजित किया जाएगा। जिला एवं राज्य स्तर में रॉक बैंड विधा का आयोजन किया जाएगा। इन सभी विधाओं में 110 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस संबंध में खेल प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार से 9977115799 से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
03 नवजातों को जन्म के 15 दिन के भीतर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
-अभिभावक का साथ देने प्रशासन ने भी निभाई पालक की भुमिका, स्थायी जाति प्रमाण पत्र लेकर घर पहुंचा प्रशासनिक अमला
जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने आंकाक्षी ब्लॉक लखनपुर का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर फरवरी 2025/sns/ जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विनय कुमार अग्रवाल ने आंकाक्षी ब्लॉक लखनपुर अंतर्गत चल रहे कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया। आंकाक्षी ब्लॉक के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर उनका विकास किया जा रहा है, जिससे लोगों का समग्र विकास हो सके। मुख्य कार्यपालन […]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, कहा “आपने छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, कहा “आपने छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा किया” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव: खिलाड़ियों को दी ओलंपिक विजेता बनने की शुभकामनाएं बस्तर में अमन लौटा, और साथ लौटी खेलों की रौनक, जहां कभी डरते थे पांव भी […]