मोहला 27 नवंबर 2024/sns/ प्रदेश सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त कृषकों के खून और पसीने की मेहनत को नवाजा जा रहा है। प्रदेश सरकार के द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है कि, जहां मैदानी क्षेत्रों में किसानों को धान बेचने की सुविधा दी गई है उसी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था किया गया है। इसके चलते वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किसानों को बिना किसी भय के धान विक्रय करने का मौका मुनासिब हो सका है। छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कुशल नेतृत्व एवं सुशासन के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किसानों को अपने सपनों को साकार करने का जरिया साबित हो रहा है। घोर नक्सल प्रभावित औंधी क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र सरखेड़ा में धान विक्रय करने आए ग्राम जामड़ी के किसान श्री थनवार सिंह ने बताया कि किसानों की पैदावार की मेहनत का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी की नीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें धान विक्रय करने की चिंता नहीं हुई है। वे बेफिक्र होकर धान का विक्रय कर रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल में की जा रही खरीदी से उन्हें बड़ा राहत मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं किया था कि इतनी अधिक राशि में धान की खरीदी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवारजनों के साथ बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय से मिली राशि से वे अपने परिवार के अरमानों को पूरा कर सकेगा। उन्होंने बताया कि वह 36 क्विंटल धान की बिक्री किया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का शुभारंभ
बस्तर जिले को आज मिली 13 रीपा इकाइयों की सौगातराष्ट्रपिता गांधी के ग्राम स्वराज की कल्पना किया जा रहा साकार: संसदीय सचिव श्री जैननानगुर गोठान में किया गया कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जगदलपुर, मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से रीपा (महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) योजना के क्रियान्वयन का शुभारंभ मुंगेली जिला […]
अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने 28 जून तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 23 जून 2023/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ देने अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही को प्रथम आए प्रथम पाए के आधार पर लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ट्रैक्टर ट्राली योजना, पैसेंजर व्हीकल योजना तथा गुड्स कैरियर योजना हेतु 5-5 इकाई […]
खेल विकास प्राधिकरण से बन रहा राज्य में खेलों के प्रति नया वातावरण
रायपुर / दिसंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह जगाने के लिए ‘‘खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ नारा दिया है। उनकी पहल पर खेलों के विकास और विभिन्न खेल अकादमियों इकाइयों में समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की […]