बिलासपुर, नवम्बर 2024/sns/ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य 21 और 22 नवंबर 2024 को होगा। लाल बहादुर शास्त्री अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिटी कोतवाली थाना के सामने सवेरे 10 बजे से शुरू होगा। सत्यापन हेतु बुलाए गये उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की वेबसाइट पर कर दिया गया है। संबंधितों को वॉइस मैसेज भी किए गए हैं। एक रिक्त पद के विरुद्ध 5 लोगों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। आने वालों को अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्व सत्यापित छायाप्रति, आधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो लेकर आना होगा। यदि कोई उक्त दोनों दिवस में छूट जाए तो उनका सत्यापन 23 को सवेरे 10 बजे से किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसम्बर तक
सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पिड़मेल आदि ग्रामों में लगाया गया जन सुविधा शिविर सुकमा, 20 दिसम्बर 2022/ केबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्देश पर कलेक्टर श्री हरिस. एस के मार्गदर्शन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का ग्रामीणों को त्वरित फायदा दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में लगातार […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्वीकृति
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्वीकृति: चावल उपार्जन लक्ष्य में 8 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि रायपुर, 18 जुलाई 2025/ प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर 149.25 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने “श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र” पुस्तक का किया विमोचन
वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा संपादित “श्री कृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र” का पुस्तक के रूप किया है संकलन रायपुर// 21 दिसंबर 2023// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वरिष्ठ इतिहासकार आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी […]