विधाायक श्री चौतराम अटामी होंगे मुख्य अतिथि
सुकमा, 13 नवम्बर 2024/sns/ भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने 15 नवम्बर 2024 को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की तैयारी के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संबंधित विभागों के संफलतापूर्वक आयोजन के लिए विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को स्टॉल लगाकर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन पूरे छत्तीगसढ़ में किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केन्द्र परिसर में होेने वाले जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के लिए दंतेवाड़ा विधायक श्री चौतराम अटामी मुख्य अतिथि होंगे।