रायपुर, 04 नवंबर 2024/ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2024 में जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई है।
आम लोगों को राज्य की प्रमुख सिंचाई योजनाओं के बारे में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से राज्य में जल संसाधन के प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की जानकारी भी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंद्रावती नदी में बेउरगांव बैराज तथा मटनार बैराज, अहिरन खारंग लिंक परियोजना, सिकासार कोडार इंटर लिकिंग परियोजना, इंद्रावती महानदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण कार्य, छपराटोला लिंक परियोजना, मोहमेला सिरपुर बैराज, दिलीप सिंह जूदेव (केलो) वृहद परियोजना तथा परसाही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजना को दर्शाया गया है।
जल संसाधन विभाग के स्टॉल में यहां आने वाले आम नागरिकों को राज्य में जल प्रबंधन को सुधारने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जलाशय निर्माण, नहरों का विस्तार, और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉल में राज्य की जल नीति और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उद्यमियों को विक्रय पश्चात 12 लाख का हुआ शुद्ध मुनाफाकलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में 7 विकासखण्डों के 14 गौठानों में रीपा का हो रहा संचालनतरडा की महिलाएं बुन रही संबलपुरी साड़ी, वहीं सूपा में बन रहा गोबर पेंटरायगढ़, 16 मई2023/ ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं लघु उद्योग स्थापित करने हेतु प्रेरित करने के […]
अम्बिकापुर 22 दिसम्बर 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा कड़ाके की सर्द रात्रि में मंगलवार को कड़ाके की सर्द रात्रि में अधिकारियो को साथ लेकर शहर भ्रमण पर निकले और ठंड से बचाव के लिए निगम प्रशासन की व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि 10 बजे से करीब 12 बजे तक कंपनी बाजार, रेलवे स्टेशन, बस […]
रायपुर, 21 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उन पर पूरे देश को […]