सारंगढ़-बिलाईगढ़, अक्टूबर 2024/sns/आगामी दिनों में दीपावली, देवउठनी एकादशी सहित गुरुनानक जयंती आने वाला है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 31 अक्टूबर को दीपावली का सामान्य अवकाश, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का ऐच्छिक अवकाश, 2 और 3 नवंबर को शनिवार रविवार का अवकाश है। इसी प्रकार 7 नवंबर गुरुवार को छठ पूजा का सामान्य अवकाश, 8 नवंबर शुक्रवार को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का ऐच्छिक अवकाश, 9 और 10 नवंबर को शनिवार रविवार का अवकाश है। 12 नवंबर देवउठनी एकादशी को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय पर लागू नहीं है। इसी प्रकार 15 नवंबर शुक्रवार को गुरुनानक जयंती पर सामान्य अवकाश है। 16 और 17 नवंबर को शनिवार रविवार का अवकाश है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवाएं (अवकाश) नियम 2010 के नियम 10 अनुसार एक प्रकार के अवकाश के साथ अन्य किसी प्रकार का अवकाश जोड़ा जा सकता है।
संबंधित खबरें
जनसमस्या निवारण शिविर: ग्राम पंचायत में 29 अप्रैल एवं जनपद स्तर में 2 मई को पुन: आवेदन लिये जाएंगे
रायगढ़, अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह के दिशा-निर्देशन में व्यापक जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 25 अप्रैल से जिले की सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में किया जा रहा है। जारी नवीन शेड्यूल अनुसार ग्राम पंचायत /निकाय स्तर में 29 अप्रैल एवं जनपद/निकाय स्तर में 2 मई को पुन: आवेदन लिये जायेंगे।शिविर में […]
श्री राम लला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह
जय श्री राम के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण श्रद्धालुओं ने कहा- हमारा सौभाग्य जो श्री राम लला के दर्शनको जा रहे, राज्य सरकार का आभार रायपुर, 05 मार्च 2024/श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली 12 कोच वाली विशेष ट्रेन आज 850 राम भक्तों की टोली […]
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती जिला मुख्यालय में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वजराज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की रायपुर. 17 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष […]