कोरबा अक्टूबर 2024/sns/ वृद्धाश्रम संचालन करने हेतु विभिन्न पदों पर कलेक्टर दर पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन मंगाये गये थे। उक्त प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है जिसे कोरबा जिले के वेबसाईट www.korba.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर मूल दस्तावेज एवं दस्तावेज की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ दावा आपत्ति 08 नवंबर 2024 तक कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण में कार्यालयीन दिवसों में सायं 05 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय उपरांत दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी एवं समस्त जवाबदारी अभ्यर्थी की होगी।
संबंधित खबरें
धान खरीदी के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक 24 नवम्बर को
मुंगेली , नवम्बर 2021// जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु जिले के 95 धान उपार्जन केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक 24 नवम्बर को शाम 04 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष मे आहुत की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधितों को आवश्यक जानकारी […]
जिले में लागू आचार संहिता के उल्लंघन पर सीतापुर भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य तीन को शो कॉज नोटिस जारी
अम्बिकापुर, नवंबर 2023/ विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर विधानसभा क्रमांक 11 सीतापुर के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राम कुमार टोप्पो के साथ विधानसभा सीतापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता कंसारी, दरिमा के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरविन्द्र सिंह एवं श्री दीपक साहू को रिटर्निंग अधिकारी सीतापुर […]
जन चौपाल में आज 50 से अधिक लोगों ने दिया आवेदन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कलेक्टर डॉ भुरे को बताई समस्याएंकलेक्टर ने अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देशरायपुर 06 फरवरी 2023/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की विभिन्न शिकायत, समस्याएं एवं मांग से संबंधित […]