मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली शहर एवं आसपस के कॉलोनी में ई.डब्ल्यू.एस. के लिए आरक्षित भूमि के संबंध में मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने कॉलोनाईजरों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने कॉलोनियों में ई.डब्ल्यू.एस. के लिए आरक्षित भूमि की जानकारी ली और नियमानुसार भूमि को मौका पर चिन्हांकित कर संरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आरक्षित भूमि को शासन के पक्ष में यथाशीघ्र रजिस्ट्री हस्तांतरण करने की कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ई.डब्ल्यू.एस. हेतु भूमि नहीं छोड़ने वाले को नोटिस जारी कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार मुंगेली श्री कुनाल पाण्डेय, अतिरिक्त तहसीलदार श्री चन्द्रकांत राही सहित राजस्व विभाग एवं नगर पालिका मुंगेली के अधिकारी-कर्मचारी और नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी कॉलोनाईजर मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
संभागायुक्त श्री कावरे ने फील्ड का दौरा कर धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायज़ा
बिलासपुर, नवंबर /sns/बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज शाम मुंगेली जिले के सरगांव का दौरा कर धान खरीदी केंद्र की स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। गौरतलब है कि इस साल 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। उन्होंने चेक लिस्ट के अनुरूप केंद्र की तैयारियों का अवलोकन किया। […]
महिला मड़ई: महिलाओं में दिखी स्वावलंबन की झलक
कोरिया के आचार-पापड़, जांजगीर के कोसा,चलो संगी मड़ई में खाबो मिलेट के डोसारायपुर, मार्च 2023/ राजधानी में चल रहे महिला मड़ई में दिखी महिलाओं की आर्थिक तरक्की की झलक। प्रदेशभर से महिला समूह अपने उत्पादों को लेकर यहां पहुंची है। इनमें जांजगीर का प्रसिद्ध कोसा, बस्तरिया आर्ट की विभिन्न कलाकृतियां, मिलेट के स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद, […]
व्यावसायिक गुण विकसित करने आनंद मेला का हुआ आयोजन
पामगढ़ :- शा.उच्च.मा.विद्यालय लोहर्सी विकास खण्ड पामगढ़ में प्रभारी प्राचार्य हेमंत यादव के निर्देशन में हायर सेकेंडरी के बच्चों में व्यावसायिक प्रतिभा को विकसित करने हेतु भव्य आनंद मेला का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत लोहर्सी चन्द्रकिरण पटेल,जनपद सदस्य गोपेश्वर कश्यप, शाला समिति अध्यक्ष रामकुमार कश्यप एवम प्राचार्य के द्वारा भारत […]