दुर्ग, अक्टूबर 2024/sns/ विगत 2 अक्टूबर 2024 को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की रिक्त पदों की सीधी भर्ती के दावा आपत्ति निराकरण के बाद सूची प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट पर की गई है। अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक कार्यालय समय में दावा आपत्ति के लिए आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में प्रस्तुत कर सकते हैं। सी.एम.एच.ओ. डॉ. मनोज दानी के अनुसार उक्त समाचार पत्र के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशन के लिए जानकारी नहीं दी गई है। अतएव उक्त समाचार निराधार एवं भ्रामक है।
संबंधित खबरें
किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 13.53 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, जनवरी 2022/ जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण 13 करोड़ 53 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। इस उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण से खरीफ सीजन में कुल 1000 हेक्टेयर में सिंचाई […]
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और पंडो जनजाति के परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ईलाज, आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य कार्ड की मिली सुविधा अम्बिकापुर 17 मई 2023/ वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे के अवसर पर विकासखंड बतौली के दूरस्थ ग्राम मानपुर के कोरवापारा क्षेत्र में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और पंडो जनजाति के परिवारों के लिए बुधवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 14 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश […]