रायगढ़, 24 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के दिशा निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के समस्त जनपद में स्वच्छता ही सेवा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के अंतर्गत लैलूंगा जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान के माध्यम से मंदिर, धार्मिक स्थल एवं पर्यटन स्थलों में साफ -सफाई किया जा रहा है। जिसमें लैलूंगा के पहाड़ लुड़ेग ग्राम पंचायतों में श्रमदान से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सर्व प्रथम शिव मंदिर, केलो उदगम स्थल से साफ -सफाई की शुरूआत की गई। मौके पर स्वच्छता की शपथ भी ली गई। इस दौरान घर-घर कचरा कलेक्शन का कार्य महिला स्वेच्छाग्राहियों द्वारा किया गया। लैलूंगा ब्लॉक के सभी धार्मिक स्थल ग्राम पंचायत में महिला समूह एवं ग्रामवासियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
संबंधित खबरें
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर महारैली निकालकर दिया गया जागरूकता का संदेश
जगदलपुर, 25 मार्च 2022/ विश्व टीबी दिवस के अवसर पर गुरुवार 24 मार्च को बस्तर जिले में टीबी की रोकथाम व उसके प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी अस्पताल जगदलपुर में आयोजित जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक […]
वन विद्यालय जगदलपुर में वन अपराध संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
जगदलपुर, 13 सितम्बर 2023/ वन विद्यालय जगदलपुर में 11 एवं 12 सितम्बर को वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जबलपुर के माध्यम से दो दिवसीय वन्य जीव अपराध नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न हुई। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वन वृत्त जगदलपुर के विभिन्न वनमण्डलों से सहायक वनसंरक्षक, वनक्षेत्रपाल, उप वनक्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक स्तर के […]