बीजापुर, 14 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत 13 सितम्बर को शासकीय आईटीआई कॉलेज बीजापुर में नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित भारत माता वाहिनी योजना के संबंध में जानकारी प्रदाय किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्रों के बारे में वहां के छात्र-छात्राओं को बताया गया। इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास एवं अंत्यावसायी के अधिकारी भी अपने विभाग की जानकारी के साथ नशे से हम कैसे दूर रहें इसके बारे में प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम के अंत में नशामुक्ति हेतु शपथ लिया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री कमलेश कुमार पटेल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक, अंत्यावसायी अधिकारी श्री योगेश कुमार साहू, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य अभिलाष नन्दे, प्रशिक्षण अधिकारी देवकिशन साहू, आदित्य नायर, सत्येन्द्र देवांगन एवं 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
संबंधित खबरें
आत्मानंद विद्यालय पुसौर में की गई प्रवेश की कार्यवाही
रायगढ़, मई 2022/ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुसौर सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश हेतु ऑफलाइन लॉटरी विद्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथियों में श्री दिलीप पांडेय संचालक बीज एवं कृषि निगम छत्तीसगढ़, श्री रितेश कुमार थवाईत अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर, श्री सुशील भोय अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर, श्री गोपी चौधरी […]
वनों की अग्नि से सुरक्षा तथा तेन्दूपत्ता बूटा कटाई पर कार्यशाला
कवर्धा, फरवरी 2024. जिला स्तरीय तेन्दूपत्ता शाखकर्तन प्रशिक्षण एवं वनों को अग्नि से बचाव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के संचालक मण्डल के अध्यक्ष श्री दुखीराम धुर्वे, संघ प्रतिनिधि श्री टुमनसिंह, सदस्य श्री सियाराम पाली, श्री टीकाराम बारले, श्री सुदर्षन साहू, उप वन मंडलाधिकारी […]
विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली रायपुर, 28 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष में बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर […]